78.2 फीसद लोगों ने डाले वोट

मतदान. सारण स्नातक चुनाव को लेकर लोगों में दिखा उत्साह मोतिहारी : सारण स्नातक चुनाव गुरुवार को सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. इस दौरान 78.2 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले और प्रत्याशियों के भविष्य को बक्से में बंद किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनुपम कुमार सहित कई अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण […]

मतदान. सारण स्नातक चुनाव को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

मोतिहारी : सारण स्नातक चुनाव गुरुवार को सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. इस दौरान 78.2 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले और प्रत्याशियों के भविष्य को बक्से में बंद किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनुपम कुमार सहित कई अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और वास्तविक स्थिति की जानकारी ली. चुनाव को ले मतदताओं में खास उत्साह रहा और मतदान केन्द्रों पर लंबी कतार लगी रही.
डीएम श्री कुमार ने मोतिहारी, संग्रामपुर, केसरिया, कल्याण्पुर, पीपराकोठी सहित कई प्रखंडों में चल रहे मतदान का जायजा लिया. उनके साथ पुलिस कप्तान सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. मतदान निर्धारित समय के अनूसार शुरू हुआ और किसी को कोई परेशानी नही हुई. इधर चकिया में भी मतदान शांतिपूर्ण रहा. 77 प्रतिशत मतदाताओं ने केंद्र संख्या-34 पर वोट डाले. वहीं सुगौली में 84 प्रतिशत, बंजरिया में 78.55 प्रतिशत, केसरिया में 80 प्रतिशत, अरेराज में 76 प्रतिशत, मेहसी में 72 प्रतिशत, आदापुर में 75 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. घोड़ासहन में 80 प्रतिशत मतदान हुआ.
मधुबन ़ सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान में मधुबन प्रखंड में 626 मतदाता में से 512 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.पुष्टि पीठासीन पदाधिकारी सह रामगढ़वा के बीडीओ जीतेन्द्र कुमार ने की.
रामगढ़वा ़ प्रखंड कार्यालय में बनाये गये मतदान केंद्र पर 79.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रखंड में कुल 310 मतदाता है, जिसमें 246 मतदाताओं के मत डाले गये.
मतदान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रीप्रकाश व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >