रक्सौल में 75 प्रतिशत हुआ मतदान
रक्सौल : सारण स्नातक निर्वाचन को लेकर गुरुवार को रक्सौल में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड कार्यालय में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया. इस दौरान भूमि सुधार उपसमहर्ता अरूण प्रकाश की देखरेख में मतदान का कार्य संपन्न कराया गया. मतदान समाप्ति के बाद डीसीएलआर श्री प्रकाश ने बताया कि रक्सौल में कुल 581 मतदाता सारण स्नातक निर्वाचन में थे, जिसमें से 432 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इधर, मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. लोग सुबह से ही कतार में लगकर मताधिकार का प्रयोग करते देखे गये. एसडीओ श्रीप्रकाश, डीएसपी राकेश कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. रक्सौल स्थित मतदान केंद्र पर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
