केसरिया में आग, तीन सौ से अधिक झोंपड़ियां जलीं

केसरिया : थाना क्षेत्र के सुंदरापुर चट्टी गांव में सोमवार की दोपहर लगी आग में करीब तीन सौ से अधिक झोंपड़ियां जल कर राख हो गयीं. घटना में दो लोग झुलस गये. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना में एक दर्जन मवेशियों की झुलस कर मौत हो गयी. वहीं अनाज, कपड़ा, बरतन, […]

केसरिया : थाना क्षेत्र के सुंदरापुर चट्टी गांव में सोमवार की दोपहर लगी आग में करीब तीन सौ से अधिक झोंपड़ियां जल कर राख हो गयीं. घटना में दो लोग झुलस गये. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना में एक दर्जन मवेशियों की झुलस कर मौत हो गयी. वहीं अनाज, कपड़ा, बरतन, आभूषण व नकद सहित 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है. आग बुझाने के लिए शाम तक तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया था. मौके पर मुखिया के अलावा सीओ नरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक व अन्य अधिकारी कैंप कर रहे हैं. घटना की सूचना पर डीएम अनुपम कुमार ने तत्काल राहत मुहैया कराने के लिए एडीएम अरशद अली को गांव भेजा है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सभी मजदूर हैं, जो खेत से काम कर लौटने के बाद घर में खाना बना रहे थे. इस क्रम में चिनगारी से आग लग गयी और देखते-देखते करीब तीन सौ से अधिक घर जल गये. केसरिया थाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गयी, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं किया जा सका. इसके बाद चकिया से दो गाड़ियां मंगायी गयीं. बावजूद आग नियंत्रण से बाहर थी. सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से मोतिहारी से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भेजा गया. स्थानीय मुखिया कवलपति देवी के पति जियालाल सहनी ने तीन सौ से अधिक घर जलने की जानकारी दी.
देते हुए कहा कि सभी ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए हैं. संख्या बढ़ भी सकती है.
50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान
सुंदरापुर चट्टी गांव में दोपहर में हुई घटना
खाना बनाने के दौरान चिंगारी से लगी आग
डीएम ने अधिकारियों को मौके पर भेजा
सूची बनने के बाद होगा क्षति का आकलन
कैंप कर रहे सीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ितों की सूची बनायी जा रही है और तत्काल राहत मुहैया कराया जायेगा. घटना भयावह है, ऐसे में सूची बनने के बाद ही सही आकलन किया जा सकता है. इधर डीएम ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पीड़ितों को कोई कठिनाई नहीं होने दी जायेगी. तत्काल राहत के लिए एडीएम को भेजा गया है. भोजन, टेंट व तिरपाल आदि की व्यवस्था शीघ्र की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >