मोतिहारी : आदापुर थाना अंगर्तत धबधबवा गांव में सरफुद्दीन मियां को भरी पंचायत से खींच चाकू मार घायल कर दिया गया. घटना शनिवार दोपहर की है. बताया जाता है कि मंदिर के चबूतरा पर मारपीट के एक मामले में पंचायती हो रही थी. इस दौरान कुछ लोग हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे. गाली गलौज करते हुए सरफुद्दीन को मारपीट कर घसिटते हुए मंदिर के पीछे ले गये, उसके बाद चाकू मार घायल कर दिया. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचायी,
उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना को लेकर सरफुद्दीन ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने ग्रामीण मंजुर मियां, आलिम मियां, आश महमद मियां, जमील अख्तर सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पॉकेट से 15 सौ कैश भी छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए आदापुर थाना भेजा जायेगा.
