शहर के इस्लाम नगर से नगर पुलिस ने किया बरामद
मुफस्सिल में 30 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
मोतिहारी : शहर के ठाकुरबाड़ी इस्लाम नगर से तीन सौ पीस नेपाली सौफी शराब बरामद हुआ है. नगर पुलिस ने शराब के साथ दो कारोबारी को भी दबोचा है. गिरफ्तार शराब कारोबारी उसी मोहल्ले का मुन्ना चौरसिया व सहजाद है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शराब की बरामदगी मुन्ना चौसरिया के घर से हुई है. मुन्ना व सहजाद नेपाल से शराब की खेप लाकर शहर में सप्लाई करते हैं. तीन सौ पीस शराब की बोलत दो बोरा में छुपाकर रखा हुआ था.
इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार के अलावे सिपाही सन्नी कुमार तिवारी व हवलदार अशोक पाण्डेय शामिल थे.
इधर मुफस्सिल पुलिस ने टिकुलिया बांध के पास गैलन में छुपा कर रखा 30 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि कारोबारी सोनेलाल राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में दारोगा रवि कुमार गुप्ता सहित अन्य शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि टिकुलिया ढाब से शुक्रवार की रात बरामद 25 लीटर चुलाई शराब में तीन कारोबारी की पहचान की गयी है. सुरेंद्र साह, सचिन साह व मोतीलाल साह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
50 किलो गांजा लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार : कल्याणपुर ़ रक्सौल से पटना जा रहे ट्रक को पुलिस ने शनिवार की सुबह कल्याणपुर के छोटी नहर से जब्त किया है. ट्रक पर तस्करी का पचास किलो गांजा लदा था. घटना शनिवार सुबह की है. पुलिस ने भाग रहे चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव के मुकेश कुमार दास ट्रक का चालक है व खलासी नीरज कुमार है. थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि शक होने पर ट्रक की जांच की गई तो केबिन से तस्करी का गांजा का सात कार्टून बरामद किया गया. चालक व खलासी को जेल भेज दिया गया है. बरामद गांजे को सीओ विजय कुमार राय के समक्ष तौला गया तो सातों बंडल का वजन लगभग पचास किलो हुआ. जब्त गांजा सहित ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये बतायी गयी है.
जांच टीम में सअनि सुनील कुमार तिवारी, कामेश्वर सिंह, बिहारी सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे.
