15 मिनट रुकी रही सप्तक्रांति

मोतिहारी : होली पर्व के मद्देनजर बुधवार को बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त जांच अभियान चलाया. इस दौरान आनंद बिहार दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही 12558 डाउन सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की सघन जांच की गयी. सप्तक्रांति ट्रेन की एसी,स्लीपर, जनरल बोगियों में तलाशी ली गयी. हालांकि, जांच के दौरान किसी तरह का कोई […]

मोतिहारी : होली पर्व के मद्देनजर बुधवार को बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त जांच अभियान चलाया. इस दौरान आनंद बिहार दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही 12558 डाउन सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की सघन जांच की गयी. सप्तक्रांति ट्रेन की एसी,स्लीपर, जनरल बोगियों में तलाशी ली गयी. हालांकि, जांच के दौरान किसी तरह का कोई आपत्ती जनक सामन बरामद नहीं हुआ. जांच को लेकर सप्तक्रांति एक्सप्रेस मोतिहारी में 15 मिनट रुकी. रेल पुलिस के मेमो पर समस्तीपुर

कंटोल के आदेश पर ट्रेन को दस मिनट अधिक रोकी गयी. जांच टीम का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष केदार प्रसाद व आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बर्णवाल कर रहे थे. उनकी देखरेख में आरपीएफ व जीआरपी के अन्य पदाधिकारी एवं दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष जवान ने एक्सप्रेस ट्रेन के सभी बोगी,शौचालय सहित तमाम जगहों की तलाशी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >