दंपती सहित पुत्र पर फरसा से हमला

मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत दरियारपुर गांव में पंचायती के दौरान जियाउल खां, उसकी पत्नी रूखशाना खातून व पुत्र तबरेज को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर जियाउल ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि […]

मोतिहारी : संग्रामपुर थाना अंतर्गत दरियारपुर गांव में पंचायती के दौरान जियाउल खां, उसकी पत्नी रूखशाना खातून व पुत्र तबरेज को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर जियाउल ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसके पुत्र तबरेज के साथ मारपीट की घटना को लेकर गांव में पंचायत बैठी थी.

इस दौरान कबीर खां, प्यारे खां, रेहाना खातून व मोगल खां ने गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. पॉकेट से ग्यारह हजार कैश छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया आवेदन को संग्रामपुर थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >