मांगों को ले सेविकाओं का प्रदर्शन

27 मार्च को मुख्यमंत्री का घेराव करने की घोषणा मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन मोतिहारी : सरकारी कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन लागू करने व कुशल मजदूर का दर्जा प्रदान करने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका संघ ने मंगलवार को समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने 27 मार्च को […]

27 मार्च को मुख्यमंत्री का घेराव करने की घोषणा

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
मोतिहारी : सरकारी कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन लागू करने व कुशल मजदूर का दर्जा प्रदान करने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका संघ ने मंगलवार को समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों ने 27 मार्च को मुख्यमंत्री का घेराव करने की घोषणा की और कहा कि मांगों की पूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा. इनकी मांगों में सेविकाओं से निर्धारित छह सेवाएं ही ली जाये, संविदा कर्मी (आंगनबाड़ी) को स्थायी करने की रिपोर्ट लागू करे, जनप्रतिनिधियों से केंद्रों का निरीक्षण करने के बहाने मानसिक, आर्थिक शोषण बंद किया जाये,
बकाया मानदेय एवं हड़ताल अवधि की कटौती राशि भुगतान किया जाये आदि मांगें शामिल हैं. मौके पर अध्यक्ष कुमारी प्रियंका, सचिव माया राय, मंजू कुमारी, रेणु कुमारी, रेणु सिंह, लता कुमारी, बबीता कुमारी, सुशीला कुमारी, अनुराधा सिंह, पूनम कुमारी, कैशर जहां, किरण कुमारी आदि थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >