शिक्षा के क्षेत्र में आंदोलन के महानायक थे संत गाडगे

संत गाडगे की 141वीं जयंती पर बोले हरसिद्धि विधायक मोतिहारी : राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के बैनर तले संत गाडगे जी महाराज की 141 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन डाॅ भीम राव अम्बेडकर भवन परिसर में हुआ. बिहार विधान सभा के सचेतक व हरसिद्धि विधायक राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित व […]

संत गाडगे की 141वीं जयंती

पर बोले हरसिद्धि विधायक
मोतिहारी : राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के बैनर तले संत गाडगे जी महाराज की 141 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन डाॅ भीम राव अम्बेडकर भवन परिसर में हुआ. बिहार विधान सभा के सचेतक व हरसिद्धि विधायक राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित व संत गाडगे के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने संत गाडगे को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में चलाये गये आंदोलन को फिर से मजबूती के साथ तेज करने का अह्वान किया. कहा कि संत गाडगे को किसी जाति विशेष के दायरे में बांध कर नहीं रखा जा सकता.
उन्होंने समाज को एक नयी दिशा दी थी. मुख्य अतिथि बोचहा विधायक बेबी देवी ने गाडगे बाबा को शिक्षा के क्षेत्र में आंदोलन का महानायक बताया. उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि हमे चाहे जितनी भी कठिनाईयों का सामना करना पड़े,उसकी परवाह किये बगैर शतप्रतिशत बच्चियों को उच्च शिक्ष्ज्ञा देना चाहिए. उन्होंने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा की कुरितियों को त्यागने का अह्वान किया. एनसीडीएचआर के प्रदेश महासचिव विद्यानंद राने ने संत गाडगे के जीवनवृत पर प्रकाश डाला. कहा कि गाडगे ऐसे संत थे, जिन्होंने साधना की परंपराओं को एक नया आयाम दिया. उन्होंने स्वस्थ्य, स्वच्छ एवं विकसित भारत निर्माण के लिए आजीवन संघर्ष किया. अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर चौधरी ने संत गाडगे के रास्ते पर चलने का अह्वान किया. समारोह की अध्यक्षता विद्यासागर आर्य व संचालन राजू बैठा ने की. मौके पर एलएस कॉलेज के प्रो डा विजय कुमार, पूर्व मुखिया सजावल राम, आलोक बैठा, नरेश बैठा, मनोज कुमार अकेला,महेश बैठा, रेणू कुमारी, गीता कुमारी, मुनेश राम, पारसनाथ राम, किरण राम, मुखलाल राम, अमन कुमार राज, जगजीत राम, रामसेवक राम, रामाकांत बैठा, कृष्णा पासवान, अमृता कुमारी, रामएकबाल बैठा, अभिषेक प्रकाश, राज देव बैठा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >