मारपीट के विरोध में दूसरे दिन भी दिया धरना

भवन कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी का निर्णय मोतिहारी : भवन प्रमंडल कार्यालय मोतिहारी के कर्मचारियों के साथ मारपीट व कागजात फाड़ने की घटना को ले कर्मी दूसरे दिन भी धरना पर रहे. कर्मचारियों ने प्रधान सचिव भवन निर्माण विभाग को पत्र भेज कहा है कि घटना में शामिल लोगों की जब तक गिरफ्तारी नहीं की […]

भवन कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी का निर्णय

मोतिहारी : भवन प्रमंडल कार्यालय मोतिहारी के कर्मचारियों के साथ मारपीट व कागजात फाड़ने की घटना को ले कर्मी दूसरे दिन भी धरना पर रहे. कर्मचारियों ने प्रधान सचिव भवन निर्माण विभाग को पत्र भेज कहा है कि घटना में शामिल लोगों की जब तक गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक कर्मचारी कार्यालय में तालाबंदी रखेंगे. घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है. धरना पर बैठने व पत्र लिखनेवालों में सुरज कुमार, महबूब आलम, संजय कुमार पासवान, अभिषेक पाठक, अशोक शर्मा, रामबहादुर सिंह, सुरेश प्रजापति, अजय कुमार, भाग्यनारायण चौधरी, अमर ठाकुर, विकास कुमार आदि शामिल है. इन लोगों ने कार्यालय व कर्मियों की सुरक्षा की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >