सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र निर्माण की सरकार ने दी स्वीकृति
प्रखंड, गांव व पंचायत की योजनाओं का होगा संचालन
दो मंजिला प्रौद्योगिकी केंद्र अपने आप में होगा अनोखा
केंद्र में बीडीओ और अंचलाधिकारी के लिए भी बनेगा कक्ष
दो नये प्रखंड भवन के लिए मिले 22 करोड़
मोतिहारी : जिले में दो स्थानों पर नया प्रखंड भवन निर्माण के लिए सरकार द्वारा 22 करोड़ रुपये विमुक्त कर दिया गया है. इस राशि से रामगढ़वा और चकिया में नया तीन मंजिला प्रखंड भवन बनेगा. चकिया के लिए 10 करोड़ और रामगढ़वा के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है.
