लूट का ट्रक हरदिया पंप से बरामद

हरसिद्धि : अरेराज-हरसिद्धि मुख्य पथ के सेवराहा नहर के पुल के समीप से लूटे गये जूस भरे ट्रक को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर अरेराज थाना क्षेत्र के हरदिया पेट्रोल पंप के समीप से गुरुवार की मध्य रात्रि बरामद कर लिया. ट्रक ड्राइवर आगरा निवासी सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि मैं नेपाल से मेंगो […]

हरसिद्धि : अरेराज-हरसिद्धि मुख्य पथ के सेवराहा नहर के पुल के समीप से लूटे गये जूस भरे ट्रक को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर अरेराज थाना क्षेत्र के हरदिया पेट्रोल पंप के समीप से गुरुवार की मध्य रात्रि बरामद कर लिया. ट्रक ड्राइवर आगरा निवासी सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि मैं नेपाल से मेंगो जूस लादकर कानपुर जा रहा था कि सेवराहा के पास सड़क पर पिकअप भान लगाकर आठ व्यक्ति ने गाड़ी रोक कर पिकअप भान में धक्का लगाने के लिए कहा.

मना करने पर हथियार के बल पर गाड़ी से बाहर निकाल कर अपने पिकअप पर बैठा लिया और गाड़ी लेकर भाग निकले थे. अपराधियों ने ट्रक का नौ चक्का बदल लिया, जो की एक लाख 20 हजार का नया लगया था. वहीं ट्रक पर लदा 80 कार्टन जूस ऊपर से तिरपाल फाड़कर निकाल लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष मयंकेश्वर महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एम पी06 एचसी/ 0920 नंबर के ट्रक को बरामद किया गया.

बहुत जल्द अपराधियो को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जायेगा. छापेमारी में नीतीश कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >