मेगा ब्लॉक से विलंब हो रही ट्रेन
गुरुवार को भी रहा डेढ़ घंटे का ब्लॉक, अमरनाथ व मिथिला सहित कई ट्रेनें विलंब
मोतिहारी : जफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेन मेंटेनेंस के बल पर ही दौर रही है. वर्षों पुराना ट्रैक अब काम लायक नहीं रह गया है. इंजीनियरिंग विभाग के प्रयास से रेल लाइन की मरम्मत कर ट्रेन चलायी जा रही है. इससे एक तरफ जहां ट्रेनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गयी है. वहीं अक्सर ट्रेन ब्लॉक के कारण विलंब से चल रही है. गुरुवार को भी रेल खंड की कई ट्रेनें नियम समय से घंटों देर से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचीं. चकिया- मोतिहारी के बीच टूटी रेल पटरियों की मरम्मत को लेकर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक घंटा तक ब्लॉग लिया गया था. रेलखंड पर तीन से चार जगह कमजोर रेलखंड की मरम्मती चल रही थी.
इस दौरान दिन के सवा ग्यारह से सवा बारह बजे तक रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. जानकारी के मुताबिक, 13021 मिथिला डेढ़ घंटे, 55211 मुजफ्फरपुर-रक्सौल सवारी ट्रेन दो घंटा,13022 डाउन मिथिला तीन घंटे, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 19040 बांद्रा एक्सप्रेस एक घंटा एवं 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस घंटों विलंब से चली. गाड़ियों के विलंब के कारण निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी.
बुध व मंगल को एक मार्च तक रद्द रहेगी जननायक : मिथलांचल के दरभंगा से अमृतसर के लिए चलने वाली जननायक एक्सप्रेस निर्धारित दिन को नहीं चलेगी. रेलवे प्रशासन ने 15211 अप व 15212 डाउन जननायक एक्सप्रेस के बुधवार एवं मंगलवार के परिचालन को एक मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है. इसकी सूचना बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुई है. वाणिज्य अधीक्षक केके सिंह ने कहा कि मंडुआडीह एक्सप्रेस के परिचालन की तिथि बढ़ाते हुए रेल प्रशासन ने 17 फरवरी तक रद्द कर दिया है.
