काश, स्कूल चला गया होता संदीप....

मोतिहारी : फस्सिल थाना के ढेकहा लक्ष्मण टोला का 12 वर्षीय संदीप गुरुवार को स्कूल सिर्फ इसलिए नहीं गया, क्योंकि उसे क्रिकेट मैच खेलना था. इसके लिए उसने घरवालों से बहाना किया कि आज स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी. उसकी बातों पर पिता विनोद राम ने विश्वास कर लिया. खाना खाकर संदीप गांव के ही […]

मोतिहारी : फस्सिल थाना के ढेकहा लक्ष्मण टोला का 12 वर्षीय संदीप गुरुवार को स्कूल सिर्फ इसलिए नहीं गया, क्योंकि उसे क्रिकेट मैच खेलना था. इसके लिए उसने घरवालों से बहाना किया कि आज स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी. उसकी बातों पर पिता विनोद राम ने विश्वास कर लिया. खाना खाकर संदीप गांव के ही बगीचे में मैच खेलने गया,उसके बाद वापस घर नहीं लौटा. मैच हारने वाली टीम के खिलाड़ी रंजन कुमार ने विनोद के इकलौते चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया.

वह भी सिर्फ इस लिए कि संदीप ने उसके साथ दुबारा मैच खेलने से इनकार कर दिया था. घटना की खबर मिलते ही संदीप के घर में कोहराम मच गया. उसके पिता भागते हुए घटना स्थल पर पहुंचे. उन्हें पता चला कि संदीप को लेकर कुछ लोग डॉक्टर के पास गये हैं. यह सुन विनोद भागते हुए डॉक्टर के पास पहुंचा, तो खून से लथपथ संदीप को देख दहारमार रोने लगा. जैसे ही पता चला कि संदीप मर चुका है, तो मुर्छित होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसको काबू में किया. संदीप की मौत की खबर उसके गांव तक पहुंच चुकी थी,लेकिन उसकी मां प्रतिमा देवी इस अनहोनी से अंजान थी. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि आरोपित को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >