आतंकी खतरे को ले डॉग स्क्वायड टीम ने की जांच

मोतिहारी : ड़ासहन आइइडी प्लांट के आतंकी कनेक्शन के खुलासा के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसी अलर्ट है. पाकिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों की देश में बढ़ी गतिविधि को लेकर रेलवे एजेंसियां सख्ती बरत रही है. यात्री एवं रेल सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे में संदिग्धों, मादक एवं विस्फोटक पदार्थ की तलाशी अभियान को तेज कर दिया है. […]

मोतिहारी : ड़ासहन आइइडी प्लांट के आतंकी कनेक्शन के खुलासा के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसी अलर्ट है. पाकिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों की देश में बढ़ी गतिविधि को लेकर रेलवे एजेंसियां सख्ती बरत रही है. यात्री एवं रेल सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे में संदिग्धों, मादक एवं विस्फोटक पदार्थ की तलाशी अभियान को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में सोमवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया. आरपीएफ की देखरेख में पारा मिलिट्री फोर्स,

स्थानीय थाना पुलिस एवं जीआरपी ने ज्वाइंट ऑपरेशन किया. सीआरपीएफ डॉग स्क्वायड की मदद से रेलवे ट्रैक सहित रेलवे स्टेशन के सर्कूलेटिंग एरिया की जांच की गयी. प्लेटफॉर्म स्थित प्रतीक्षालय से लेकर शौचालय तक को खंगाला गया. यात्री लगेज एवं पार्सल में बुक सामान की श्वान दस्ता की टीम ने जांच की. इस दौरान रेल खंड से गुजरने वाली 12558 आनंद बिहार दिल्ली-मुजफ्फरपुर,15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एवं 52026 रक्सौल-मुजफ्फरपुर सवारी ट्रेन की स्टेशन पहुंचने पर जांच हुई. एक्सप्रेस एवं सवारी ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधि के लोगों की पहचान एवं विस्फोटक एवं मादक पदार्थ की खोज में शौचालय तक को खंगाली गयी.

जांच के दौरान टीम ने संदेह पर कई यात्रियों के बैग एवं झोला की भी तलाशी ली. टीम का नेतृत्व कर रहे आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार वर्णवाल ने बताया कि जांच के दौरान किसी तरह की आपतिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुयी है. कहा कि वरीय अधिकारी के निर्देश के आलोक में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. कहा कि सुरक्षा को लेकर सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी से समन्वय स्थापित कर जांच की जा रही है. छापेमारी टीम में नगर थाना पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान, मोतिहारी रेल पुलिस सहित आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, एएसआई जनार्दन यादव,जवान नीरज मिश्रा, नवीन कुमार, सर्वेश कुमार, विकास कुमार सहित अन्य शामिल थे.

रेलवे में अलर्ट
आरपीएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस व जीआरपी ने किया
ज्वाइंट ऑपरेशन
विस्फोटक व मादक पदार्थ की तलाश में खंगाला गया रेलवे
का सर्कुलेटिंग एरिया
सप्तक्रांति सहित अन्य एक्सप्रेस व सवारी गाड़िों में हुई सघन जांच
– संदेह पर यात्री बैग, झोला एवं पार्सल में बुक सामान की ली गयी तलाशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >