महिला सहित तीन जख्मी, भरती

मोतिहारी : पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना मधुबन थाना के बंजरिया गांव की है. इस संबंध में अखिलेश कुमार सिंह ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. आवेदन देते हुए अखिलेश ने बताया कि सरपंच […]

मोतिहारी : पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना मधुबन थाना के बंजरिया गांव की है. इस संबंध में अखिलेश कुमार सिंह ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. आवेदन देते हुए अखिलेश ने बताया कि सरपंच मनोज कुमार सिंह के द्वारा पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत

पुरानी रंजीश को ले हरेंद्र सहनी, रामाशीष सहनी, विजय सिंह, रामाधार सहनी, रुपन सहनी, कीरण देवी, अनिल सहनी सहित 9 लोग दरवाजे पर चढ़ कर गाली-ग्लौज करने लगे. माना करने पीटने लगे. बचाने आये चाचा हरि नारायण सिंह एवं मो लालसा देवी को मारा-पीटा, ग्रामीणों ने पहुंच मामला शांत कराया. मधुबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बेहत्तर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >