नवनीत के परिजन सदमे में, िनर्दोष बताया

कोटवा (प.चं.) : बीएसएससी की दूसरी परीक्षा में सेटिंग के आरोप में पटना में गिरफ्तार अहरौलिया के युवक नवनीत कुमार का परिवार सदमे में है. पिता सुमन पटेल ने बताया कि तीन फरवरी को नवनीत पटना गया था. उसी दिन शाम के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. उसके एक साथी […]

कोटवा (प.चं.) : बीएसएससी की दूसरी परीक्षा में सेटिंग के आरोप में पटना में गिरफ्तार अहरौलिया के युवक नवनीत कुमार का परिवार सदमे में है. पिता सुमन पटेल ने बताया कि तीन फरवरी को नवनीत पटना गया था. उसी दिन शाम के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. उसके एक साथी ने बताया कि डेरा से निकलने के बाद लौटकर नहीं आया है. गिरफ्तारी की खबर अख़बार से पता चला. वह मेधावी छात्र है. 2014 में मोतिहारी मॉडर्न पब्लिक स्कूल से प्रथम श्रेणी से मैट्रिक, एसएनएस कॉलेज से इंटर किया था. अभी एमएस कॉलेज में बीए में नामांकित है. पटना में तैयारी कर रहा है. परिजन उसे िनर्दोष बता रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >