मोतिहारी : दहेज में बाइक व सोने की चेन के साथ पांच लाख रुपये नकद के लिए ससुरालवालों ने अपनी बहू पिंकी को मौत की निंद सुला दी. घटना लखौरा थाना की बरवां गांव की है. घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई पंकज साह ने बताया कि छोटी बहन पिंकी की शादी 19 मई 2015 को लखौरा थाना के बरवां निवासी जगदेव साह के पुत्र अशीष कुमार उर्फ टुन्ना साह के साथ की थी. शादी के बाद से ही बाइक, सोने की चेन व नकद की मांग की जाने लगी.
लखौरा में दहेज के लिए बहू की हत्या
मोतिहारी : दहेज में बाइक व सोने की चेन के साथ पांच लाख रुपये नकद के लिए ससुरालवालों ने अपनी बहू पिंकी को मौत की निंद सुला दी. घटना लखौरा थाना की बरवां गांव की है. घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई पंकज साह ने बताया कि छोटी बहन पिंकी की शादी 19 […]

शादी के दौरान नकद पांच लाख रूपये व अन्य समान दिया था. पुन: डिमांड किये जाने पर असमर्थता जतायी. दहेज को लेकर आपस में पंचायती भी हुई लेकिन पिंकी के ससुराल वाले नहीं माने. इस दौरान उसे प्रताड़ित कर मारपीट करते रहे. मांग पूरी नहीं होने पर अंतत: उसे मौत की निंद सुला दिया. घटना के बाद से परिजन घर छोड़ फरार है. मामले में पिंकी के सास, ससुर, बहनोई, ननद व पति को आरोपित किया गया है. लखौरा पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोज में छापेमारी की जा रही है.