आर्मी जवान की हृदयगति रुकने से मौत

मोतिहारी : सेना के जवान मोहम्मद इसलाम की मौत रविवार को हृदय गति रुकने से हो गयी. वह नागालैंड के दीमापुर आर्मी पोस्टल सर्विस में कार्यरत था. छुट्टी पर आये इसलाम आर्मी कैंप जाने के लिए बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन अमरनाथ एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचा. इसी दौरान स्टेशन प्लेटफॉर्म पर अचानक वह बेहोश हो गया. मौके […]

मोतिहारी : सेना के जवान मोहम्मद इसलाम की मौत रविवार को हृदय गति रुकने से हो गयी. वह नागालैंड के दीमापुर आर्मी पोस्टल सर्विस में कार्यरत था. छुट्टी पर आये इसलाम आर्मी कैंप जाने के लिए बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन अमरनाथ एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचा. इसी दौरान स्टेशन प्लेटफॉर्म पर अचानक वह बेहोश हो गया. मौके पर उपस्थित उसके पुत्र इमरान ने पिता को बदहोशी की स्थिति में ईजाल के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वह डुमरियाघाट थाना के रामपुर खजुरिया का रहनेवाला है. पुत्र ने बताया कि स्टेशन पर अचानक तबीयत खराब हो गयी. स्टेशन पर सहायता के लिए चिखता रहा, लेकिन घटना के दौरान जीआरपी व रेलवे प्रशासन ने मदद नहीं की. जबकि उस दौरान उनकी सांसे चल रही थी. तत्काल सहायता व चिकित्सीय उपचार मिलता तो मेरे अब्बा की जान बच जाती. सहयोग के अभाव में सदर अस्पताल ले जाने में हुयी विलंब के कारण रास्ते में ही दम टूट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >