मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के राजकीय उच्च विद्यालय सपही में छात्रों से अवैध उगाही का विरोध करने पर सहायक शिक्षक अनिल कुमार दास को बेरहमी से पीटा गया. उसके पॉकेट से दस हजार नकद व कीमती मोबाइल छीन लिया गया. उसे जाति सूचक गाली व जान से मारने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर उसने अजा/ जजा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें विद्यालय के प्रभारी एचएम मनोज मिश्रा व सहायक शिक्षक संजय सिंह को आरोपित किया है.
छात्रों से उगाही का विरोध करने पर शिक्षक को पीटा
मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के राजकीय उच्च विद्यालय सपही में छात्रों से अवैध उगाही का विरोध करने पर सहायक शिक्षक अनिल कुमार दास को बेरहमी से पीटा गया. उसके पॉकेट से दस हजार नकद व कीमती मोबाइल छीन लिया गया. उसे जाति सूचक गाली व जान से मारने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर […]

उसने पुलिस को बताया है कि प्रभारी एचएम व सहायक शिक्षक प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से तीन सौ रुपये की अवैध उगाही कर रहे थे. वहीं जबरन सरस्वती पूजा के लिए चंदा देने का दबाव बना रहे थे. क्लास में छात्रों को पढ़ा रहा था. इस दौरान दोनों क्लास में आकर बाहर बुला ले गये. कहने लगे कि छात्रों से प्रैक्टिकल के लिए तीन सौ रुपये लिया जा रहा है तो आपको क्या दिक्कत है. छात्रों को पैसा देने से मना क्यों कर रहे हैं. यह कहने पर कि गरीब छात्र आपको पैसा कहां से देंगे.
इस बात पर दोनों आग बबूला हो गये. कॉलर पकड़ फैट-मुक्का से मारने लगे. पॉकेट से दस हजार कैश व मोबाइल छीन लिया. सहायक शिक्षक पटना दीघा के रहनेवाले हैं. स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं बनने व रजिस्टर पर बाहरी बच्चों का नाम चढ़ा योजना की राशि हड़पने का भी आरोप लगाया है. अजा/जजा थाना प्रभारी विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभारी एचएम व एक सहायक शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज
मामला राजकीय उच्च विद्यालय तुरकौलिया सपही का
प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से
लिया जा रहा था पैसा
सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर
भी छात्रों पर दबाव
जुड़ेंगे शहर और देहात