डायन का आरोप लगा कर महिला को पीटा

महिला थाने में प्राथमिकी मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत दनही गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को निवस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया. घटना को लेकर पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें ग्रामीण छोटेलाल राम, शंकर राम, शिवनाथ राम सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस […]

महिला थाने में प्राथमिकी

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत दनही गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को निवस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया. घटना को लेकर पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें ग्रामीण छोटेलाल राम, शंकर राम, शिवनाथ राम सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि साग खोटकर वापस घर लौट रही थी.
इस दौरान छोटेलाल राम ने घेर लिया, उसके बाद डायन चुड़ैल कहते हुए गाली देने लगा. विरोध करने पर भड़क गया. देखे लेने की धमकी देकर गया और अपने लोगों को हरवे हथियार के साथ लेकर दरवाजे पर पहुंच पीट कर निवस्त्र कर दिया. उस समय घर पर कोई नहीं था. पुत्र अपने ससुराल गया हुआ था. वापस आया तो घटना की जानकारी दी. महिला थाना प्रभारी नीरू कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >