आदापुर व घोड़ासहन पहुंची टीम

मोतिहारी : घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर आइइडी लगाने के मामले में एनआइए की टीम बुधवार को तीसरी बार घोड़ासहन पहुंची. चार सदस्यीय टीम में एनआइए के एसपी, डीएसपी व दो अन्य अधिकारियों के अलावे रक्सौल जीआरपी के अधिकारी भी शामिल थे. टीम के सदस्यों ने एक अक्टूबर 2016 को घोड़ासहन स्टेशन के पास आतंकियों द्वारा […]

मोतिहारी : घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर आइइडी लगाने के मामले में एनआइए की टीम बुधवार को तीसरी बार घोड़ासहन पहुंची. चार सदस्यीय टीम में एनआइए के एसपी, डीएसपी व दो अन्य अधिकारियों के अलावे रक्सौल जीआरपी के अधिकारी भी शामिल थे. टीम के सदस्यों ने एक अक्टूबर 2016 को घोड़ासहन स्टेशन के पास आतंकियों द्वारा आइइडी लगाने की मामले की जानकारी घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार से ली. इस दौरान टीम के सदस्यों ने घटनास्थल जाकर भी जांच की और आदापुर चले गये.

आदापुर में थानाध्यक्ष संजीव कुमार से आइइडी उड़ाने में विफल अरुण राम व एक अन्य के संदर्भ में जानकारी हासिल की. क्योंकि दोनों की नेपाल के जंगलों मे हत्या की जा चुकी है. इसके अलावे टीम के सदस्य मोति पासवान, उमाशंकर पटेल और मुकेश यादव जो रक्सौल और आदापुर के निवासी है के संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी ली. सूत्रों पर विश्वास करें तो एनआइए की टीम ने अरुण की जहां हत्या की गयी थी उक्त स्थल की भी जांच की. एनआइए के बढ़ती जांच से गिरफ्तार संदिग्ध आइएसआइ एजेंटों से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >