मंत्री व कुलपति का पुतला फूंका

चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा ने विश्वविद्यालय में राजनीति करने का लगाया आरोप मोतिहारी : चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविन्द अग्रवाल का गांधी चौक पर पुलता जलाया. मोर्चा के अध्यक्ष रायसुन्दर देव शर्मा ने विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाडा बनाने का […]

चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा ने विश्वविद्यालय में राजनीति

करने का लगाया आरोप
मोतिहारी : चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविन्द अग्रवाल का गांधी चौक पर पुलता जलाया. मोर्चा के अध्यक्ष रायसुन्दर देव शर्मा ने विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाडा बनाने का आरोप मंत्री व कुलपति पर लगाया और कहा कि बहाली में बडे पैमाने पर गडबडी हुई है.कहा कि लंबी लडाई के बाद चम्पारण को विश्वविद्यालय मिला जिसे बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है.मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी,बबन कुशवाहा,विनय कुमार उपाध्याय,जितेन्द्र सिंह,व गौरीशंकर कनौजिया आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >