पुण्यतिथि पर याद किये गये महात्मा गांधी गांधी संग्रहालय में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

विभिन्न जगहों पर आयोजित किये गये कार्यक्रम आदर्शों पर विस्तार से हुई चर्चा, अपनाने का संकल्प मोतिहारी : राट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस सोमवार को जिले भर में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाया गया और उन्हें शिद्दत से याद किया गया.शहर के गांधी संग्रहालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी और गांधी के आर्दशों […]

विभिन्न जगहों पर आयोजित किये गये कार्यक्रम

आदर्शों पर विस्तार से हुई चर्चा, अपनाने का संकल्प
मोतिहारी : राट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस सोमवार को जिले भर में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाया गया और उन्हें शिद्दत से याद किया गया.शहर के गांधी संग्रहालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी और गांधी के आर्दशों पर चलने का संकल्प लिया गया.कार्यक्रम का उदघाटन भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने किया.इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा राष्ट्र के लिए दिये गये त्याग व बलिदान को कभी भूलाया नही जा सकता.अभी के समय उनके आर्दशों की प्रासंगिकता और बढ गयी है.अध्यक्षता गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने की.इस अवसर पर प्रमोद कुमार,सचिन्द्र सिंह,विधान पार्षद बब्लु गुप्ता,रामनिरंजन पाण्डेय व हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.मौके पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
एकता व अखण्डता के प्रतीक थे महात्मा गांधी : इधर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि मनायी गयी और एक गोष्ठी आयोजित कर उनके आर्दशों पर चर्चा की गयी. गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि गांधी जी एकता व अखण्डता के प्रतीक थे और केवल देश को आजादी ही नही दिलायी बल्कि भाइचारगी को कायम रखने के लिए शहादत दे दी.इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा,तनवीर खां,डा.मो. अंजुम परवेज,दुर्गा प्रसाद व डा. रजनीश आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
मनाया गया संकल्प दिवस : पुण्यतिथि को ले समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता अरशद अली की अध्यक्षता में संकल्प सभा आयोजित की गयी.उधर सदर अस्पताल प्रशासन ने संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी.इस दिन को कृष्ट रोगियों के प्रति समर्पण एवं सेवा भावना के लिए स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान चलाया गया.सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डा. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में संकल्प सभा आयोजित की गयी.गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पितत करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और पुष्पाजंली अर्पित की गयी.मौके पर एसीएमओ डा.श्याममोहन दास,डा.शकुंतला सिंह,डीआइओ डा. रवि,डा.एसएन सिंह,डा.एचपी ठाकुर,डा.अवधेश कुमार,लालबाबु सिंह,जाकिर हुसैन,संजय कुमार,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,सुरेश पंडित व देवेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.
निकाली जागरूकता रैली : तुरकौलिया ़ पुण्य तिथि के अवसर पर सोमवार को बैरिया बाजार से लेकर गांधी घाट तक जागरूकता रैली निकाली गयी.रैली का नेतृत्व पूर्व मुखिया सह पर्यावरण कार्यकर्ता विनय कुमार ने किया.रैली के बाद गांधी घाट परिसर में एक गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें गांधी के नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी और उसे अपनाने पर बल दिया गया.पेड बचाओ व दुनिया बचाओ के तहत काम करने पर सहमति बनी. मौके पर संजय कुमार सिंह,भाजपा नेता अनिरूद्ध सहनी,सुभाष सिंह कुशवाहा,लोजपा नेता धर्मनाथ पासवान,अधिवक्ता ठाकुर प्रसाद गुप्ता,20सूत्री अध्यक्ष बद्री पासवान,रधुवर प्रसाद,मुन्ना गुप्ता,अजय पटेल,ई.ललन कुमार परशुराम पंडित,दिनानाथ प्रसाद,चंदेश्वर प्रसाद व संतोष कुमार रौशन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >