घोड़ासहन रेल आइइडी घटना आतंकी साजिश

मोतिहारी : घोड़ासहन रेल ट्रैक पर आइइडी लगाने की घटना आतंकी साजिश थी. मामले में एनआइए ने प्राथमिकी दर्ज की है. एनआइए टीम ने जांच में घटना को आतंकी वारदात माना है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर घटना को अंजाम देने के सुराग के बाद एनआइए ने आगे की जांच शुरू कर दी है. […]

मोतिहारी : घोड़ासहन रेल ट्रैक पर आइइडी लगाने की घटना आतंकी साजिश थी. मामले में एनआइए ने प्राथमिकी दर्ज की है. एनआइए टीम ने जांच में घटना को आतंकी वारदात माना है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर घटना को अंजाम देने के सुराग के बाद एनआइए ने आगे की जांच शुरू कर दी है. मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को एनआइए की टीम के नेपाल जाने की सूचना है, जहां घटना में संलिप्त तीनों संदिग्ध ब्रजकिशोर गिरि, शंभु गिरी व मुजाहीद्दीन से भी पूछताछ करेगी.

घोड़ासहन रेल आइइडी
फिलहाल तीनों नेपाल पुलिस की गिरफ्त में हैं.
ब्रजकिशोर भागने के दौरान नेपाल पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया था. उसके पैर में गोली लगी है. वहीं, हत्या के मामले में पुलिस ने उमाशंकर पटेल, मुकेश यादव व मोती पासवान को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उमाशंकर व मुकेश ने आइइडी लगाने की घटना का खुलासा किया. इसके बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गये. सूचना पर जिला पुलिस, आरपीएफ, रेल पुलिस व एनआइए की टीम पूछताछ के लिए फिर मोतिहारी पहुंची. शुक्रवार को एनआइए के आइजी व डीआइजी ने घोड़ासहन पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया. वहीं, कुकर बम निष्क्रिय किये गये स्थल की फोटोग्राफी करायी.
मामले की जांच के क्रम में एनआइए का खुलासा
एनआइए ने दर्ज करायी प्राथमिकी
आइएसआइ के इशारे पर घटना को दिया गया था अंजाम
नेपाल में आइएसआइ एजेंट ब्रजकिशोर से पूछताछ
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में हैं तीनों संदिग्ध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >