खुली निविदा, तीन एजेंसियों ने डाला टेंडर

क्रय समिति ने किया कागजात का अवलोकन रिमांड होम से तीन बाल बंदी फरार मोतिहारी : रिमांड होम की सुरक्षा व्यवस्था में बाल कैदियों ने एक बार फिर सेंधमारी की. तीन बाल बंदी चाक-चौबंद सुरक्षा घेरे के बीच रिमांड होम की चहारदीवारी फांद कर फरार हो गये. रिमांड होम के पदाधिकारियों को उनके पलायन की […]

क्रय समिति ने किया कागजात का अवलोकन

रिमांड होम से तीन बाल बंदी फरार
मोतिहारी : रिमांड होम की सुरक्षा व्यवस्था में बाल कैदियों ने एक बार फिर सेंधमारी की. तीन बाल बंदी चाक-चौबंद सुरक्षा घेरे के बीच रिमांड होम की चहारदीवारी फांद कर फरार हो गये. रिमांड होम के पदाधिकारियों को उनके पलायन की सूचना करीब तीन-चार घंटे के बाद मिली. अधीक्षक ने आनन-फानन में घटना की सूचना नगर थाना में दी. उन्होंने पुलिस को बताया है कि तीन बाल बंदी रिमांड होम परिसर में खेल रहे थे. इस दौरान पलायन कर गये. पलायन करनेवाले तीनों बाल बंदी शहर के ठाकुरबाड़ी व गौरीशंकर चौक के रहनेवाले हैं.
नगर थाना कांड संख्या 776/16 में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि ठाकुरबाड़ी के सुमित कुमार, सुनेश कुमार व गौरीशंकर चौक के विष्णु कुमार रिमांड होम की चहारदीवारी फांद कर फरार हुए हैं. उनकी खोज में उनके घर पर छापेमारी की गयी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. मामला दर्ज कर संभावित जगहों पर उनकी खोजबीन की जा रही है.
मां-बेटी को घायल कर कैश व आभूषण लूटे : मोतिहारी ़ कोटवा थाना अंतर्गत कररिया पाण्डेय टोला में जमीनी विवाद में पुनीता कुमारी व उसकी मां को घर में घुस से पीटा गया. घायल दोनों मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पुनीता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि पिता व भाई बाहर में रहते है. शुक्रवार की शाम पट्टीदार बलिस्टर पड़ित, रीया देवी, रानी कुमारी, मुकेश कुमार व भुवरी कुमारी घर में घुस जानलेवा हमला कर दिये. बचाने आयी मां के साथ भी मारपीट की.
शादी के लिए घर में रखा 40 हजार कैश व हजारों के आभूषण भी लूटने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप के पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >