शहरी गरीबों को भी मिलेगा आवास

केंद्रीय मंत्री ने बीडीओ व प्रमुख के साथ की बैठक अगले वर्ष तक सभी पंचायत होंगे खुले में शौचमुक्त विधायक व प्रमुख एक-एक पंचायत का करें चयन मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के जिले के विधायक व प्रमुख का आह्वान करते हुए कहा है कि ये लोग कम से कम […]

केंद्रीय मंत्री ने बीडीओ व प्रमुख के साथ की बैठक

अगले वर्ष तक सभी पंचायत होंगे खुले में शौचमुक्त
विधायक व प्रमुख एक-एक पंचायत का करें चयन
मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के जिले के विधायक व प्रमुख का आह्वान करते हुए कहा है कि ये लोग कम से कम एक-एक पंचायत को खुले में शौचमुक्त करने के लिए चयन करें. इसको ले बीडीओ व प्रमुख के साथ बैठक की जायेगी. श्री सिंह शनिवार को डा राधाकृष्णन भवन में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि जिले में 11 लाख में नौ लाख लोगों के पास अपना पक्का मकान नहीं है. चार लाख घरों को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे अगले वर्ष तक हर हाल में पूरा करना है. शहरी गरीबों को भी आवास योजना उपलब्ध कराया जायेगा.
इस दौरान उन्होंने दीनदयाल कौशल विकास योजना, राष्ट्रय ग्रामीण योजना, सामाजिक सहायता योजना, पीएमजीएसवाई सहित 21 योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की. इस दौरान विधायक सचिंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, विस के सचेतक राजेंद्र राम ने पीएमजीएसवाई के तहत बननेवाली सड़कों का मेनटेनेंस न होने का मामला उठाते हुए कहा कि सड़के अब टूट रही है और विभाग मौन है इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं नप सभपति प्रकाश अस्थाना ने कहा कि 2007 में पीएचईडी को नौ करोड़ रुपये चार जलापूर्ति के लिए दिये गये लेकिन वह आज भी अधूरा है. जगह-जगह पानी कर रिसाव हो रहा है, इसकी जांच कमेटी गठित कर होनी चाहिए. मौके पर विधायक श्यामबाबू यादव, डा राजेश कुमार, लालबाबू प्रसाद के अलावे डीएम अनुपम कुमार, अपर समाहर्ता अरशद अली, डीआरडीए निदेशक दुर्गेश कुमार, डा विवेक कुमार आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >