डायन का आरोप लगा मां-बेटे को किया जख्मी

मोतिहारी : ढाका थाना अंतर्गत यादोपुर बखरी गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला व उसके पुत्र को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल मां-बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण […]

मोतिहारी : ढाका थाना अंतर्गत यादोपुर बखरी गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला व उसके पुत्र को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल मां-बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण सुबोध साह, छोटेलाल साह, प्रमोध साह, अमोल साह, बच्चा साह, पुनित साह, कृष्णा साह, सुरेंद्र साह, राजदेव साह सहित अन्य लोग हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे. मां पर डायन का आरोप लगा गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर धारदार हथियार से मार घायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >