ISI के इशारे पर सिमी से जुड़े आतंकी कर सकते हैं रेलवे पर हमला, अलर्ट जारी

मोतिहारी : गणतंत्र दिवस पर आतंकी संगठन रेलवे को निशाना बना सकते हैं. आइएसआइ के इशारे पर सिमी के 30 आतंकियों को ट्रेंड किये जाने के खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं. सूचना पर आतंकी संगठन के हमले की साजिश में ट्रेन डिरेल कराने की नयी तरकीब से सकते में […]

मोतिहारी : गणतंत्र दिवस पर आतंकी संगठन रेलवे को निशाना बना सकते हैं. आइएसआइ के इशारे पर सिमी के 30 आतंकियों को ट्रेंड किये जाने के खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं. सूचना पर आतंकी संगठन के हमले की साजिश में ट्रेन डिरेल कराने की नयी तरकीब से सकते में आये रेलवे प्रशासन ने अपनी एजेंसियों को सुरक्षा को लेकर अागाह किया है. इसके बाद सभी रेल व आरपीएफ थानाें को अलर्ट किया गया है.

समस्तीपुर मंडल के एसआरपी वीरेंद्र नरायण झा ने बताया कि मंडल के सभी रेल थानों को अलर्ट रहने व चुस्ती से निरीक्षण का निर्देश दिया गया है. वहीं, आरपीएफ व जिला पुलिस को भी अागाह किया गया है. जिला पुलिस से चुस्त-दुस्त सुरक्षा को लेकर पत्र भेज सहयोग मांगा गया है. रेलवे सुरक्षा में जिला पुलिस को रेल खंड के ब्लॉक टू ब्लॉक सेक्शन में रेलवे ट्रैक व पुल-पुलिया की निगरानी में चौकीदारों की तैनाती को लेकर आगाह किया गया है. वहीं, सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ट्रैक की निगरानी के लिए पायलट इंजन चलाने का प्रस्ताव रेल मंडल को दिया गया है. एसआरपी ने बताया कि 25 से 27 जनवरी तक रेलखंड पर रात में ट्रेनों का परिचालन पायलट इंजन से कराने की पहल हुई है. पायलट इंजन उपलब्ध होने पर जीआरपी व आरपीएफ ज्वाइंट अभियान चलायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >