सिमी के ट्रेंड आतंकी रेलवे को बना सकते हैं निशाना

मोतिहारी : गणतंत्र दिवस पर आइएसआइ के इशारे पर आतंकी संगठन रेलवे को निशाना बना सकते हैं. आइएसआइ के इशारे पर सिमी के 30 आतंकियों को रेलवे हमले के लिए ट्रेंड किये जाने के खुलासा के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं. सूचना पर आतंकी संगठन के हमले की साजिश में ट्रेन […]

मोतिहारी : गणतंत्र दिवस पर आइएसआइ के इशारे पर आतंकी संगठन रेलवे को निशाना बना सकते हैं. आइएसआइ के इशारे पर सिमी के 30 आतंकियों को रेलवे हमले के लिए ट्रेंड किये जाने के खुलासा के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं. सूचना पर आतंकी संगठन के हमले की साजिश में ट्रेन डिरेल कराने की नयी तरकीब से सख्ते में आयी रेलवे प्रशासन ने अपने एजेंसियों को सुरक्षा को लेकर अागाह किया है. राष्ट्रीय पर्व में खलल डालने की आतंकियों के नापाक मंसूबे की आशंका पर सभी रेल एवं आरपीएफ थाना को अलर्ट किया गया है.

इसकी पुष्टि करते हुए समस्तीपुर मंडल रेल परिक्षेत्र के एसआरपी विरेन्द्र नारायण झा ने बताया कि मंडल के सभी रेल थानों को अलर्ट रहने एवं चुस्ती से मार्ग रक्षण का निर्देश दिया गया है. वही आरपीएफ एवं जिला पुलिस को भी अागाह किया गया है. जिला पुलिस कप्तान से चुस्त-दुस्त सुरक्षा को लेकर पत्र भेज सहयोग मांगा गया है. रेलवे सुरक्षा में जिला पुलिस को रेल खंड के ब्लॉक टू ब्लॉक सेक्शन में रेलवे ट्रैक एवं पुल-पुलियाें की निगरानी में चौकीदार की तैनाती को लेकर आग्रह किया गया है. वही सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ट्रैक की निगरानी के लिए पायलट इंजन चलाने का प्रस्ताव मंडल रेल प्रशासन को दिया गया है. एसआरपी ने बताया कि 25 से 27 जनवरी तक रेल खंड पर रात्रि में ट्रेनों का परिचालन पायलट इंजन से कराने की पहल हुई है. पायलट इंजन उपलब्ध होने पर जीआरपी एवं आरपीएफ ज्वाइंट अभियान चलायेगी.

खुलासा पर गणतंत्र दिवस को लेकर एजेंसियों को किया गया अागाह
पायलट इंजन से आरपीएफ एवं जीआरपी करेगा ज्वाइंट ऑपरेशन
एसआरपी ने थानों को किया अलर्ट, जिला पुलिस से मांगा सहयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >