न्यायालय में केस की पैरवी करने पंजाब से पहुंची महिला से मारपीट

ससुराल वालों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप शादी का झांसा देकर चार साल तक किया यौनशोषण मोतिहारी : न्यायालय में केस की तारिख पर पंजाब से पहुंची महिला अंजू देवी को उसके ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. घटना को लेकर अंजू ने […]

ससुराल वालों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप

शादी का झांसा देकर चार साल तक किया यौनशोषण
मोतिहारी : न्यायालय में केस की तारिख पर पंजाब से पहुंची महिला अंजू देवी को उसके ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. घटना को लेकर अंजू ने नगर थाना में पति शमशाद आलम सहित हैदर अली, रेहमत अली, अरशद, नौसाद, शमशुद्दीन मियां, आशा मिया, मंजूर मियां, सोरावती खातून व आयशा खातून पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सभी आरोपी हरसिद्धि थाना के मठलोहिया गांव के रहने वाले है, जबकि अंजू का मायके पंजाब के मोहाली थाना अंतर्गत पिंडा पावत विशुनपुरवा है. उसका आरोप है कि शमशाद पंजाब में काम करता था.
उसने झांसा में लेकर चार साल तक यौनशोषण किया, उसके बाद जब बच्चे हो गये तो पंजाब से भाग कर घर चला आया. उसको खोजते हुए मठलोहियार पहुंची तो वह साथ रखने से इंकार कर दिया. इसको लेकर हरसिद्धि थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 274/16 दर्ज करायी. इसी केस की पैरवी में सोमवार को कोर्ट आयी थी.वहां उपरोक्त सभी आरोपी पहले से मौजूद थे. केस उठाने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगे. विरोध करने पर मारपीट की.नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
बलुआ से पश्चिमी चंपारण के दो संदिग्ध धराये, बाइक जब्त : मोतिहारी ़ नगर पुलिस ने बलुआ चौक से पश्चिमी चंपारण के दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. उनके पास से एक बाइक भी मिली है. पुलिस ने दोनों से बाइक की कागजात मांगी तो उपलब्ध नहीं करा सके. शक है कि दोनों बाइक चोर गिरोह के मेम्बर है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गये संदिग्धों में पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना अंतर्गत श्यामपुर कोतरहा का सोनी अली, व रविरंजन कुमार शामिल है. उसने पूछताछ चल रही है. बताते चले कि शहर में बाइक चोरी की घटना को लेकर पुलिस काफी सतर्क है.
मंगलवार को बलुआ चौक पर नाका नंबर चार के प्रभारी धीरज कुमार वाहन जांच कर रहे थे. इस दौरान दोनों को संदेह के आधार पर बाइक के साथ धर दबोचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >