60 लाख में नप ने खरीदे सात टिपर

मोतिहारी : नप प्रशासन ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने की तैयारी में लगी है. इस कड़ी में सफाई को लेकर सात आधुनिक वाहन खरीदी है, जिसमें छह एस हाइड्रोलिक टीपर एवं एक ट्रक टीपर है. 14वां वित्त आयोग की राशि से वाहनों का क्रय हुआ है, जिसकी खरीदारी पर 60 लाख रूपये […]

मोतिहारी : नप प्रशासन ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने की तैयारी में लगी है. इस कड़ी में सफाई को लेकर सात आधुनिक वाहन खरीदी है, जिसमें छह एस हाइड्रोलिक टीपर एवं एक ट्रक टीपर है. 14वां वित्त आयोग की राशि से वाहनों का क्रय हुआ है, जिसकी खरीदारी पर 60 लाख रूपये खर्च किये गये है.

वाहनों की खरीदारी के बाद नप के पास कुल टीपर की संख्या 20 हो गयी है.

बताया जाता है कि टीपर का उपयोग वार्डवार कचरा उठाव एवं डंपिंग के लिए किया जाता है. 38 वार्ड के नप मे इससे पूर्व टीपर की संख्या कम होने के कारण नियमित कूड़ा उठाव में परेशानी हो रही थी. खरीदारी के बाद दो वार्ड पर एक टीपर कचरा उठाव के लिए रखी गयी है, जिसके रूट का निर्धारण करते हुए नियमित कूड़ा उठाव का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >