रक्सौल : सीमाई इलाके में बढ़ती आतंकियों की गतिविधियों के बीच अनुमंडल के तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गयी है. नेपाल से आनेवाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को एसएसबी के जवान जांच कर रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों से आतंकवादी घटनाओं में भारत-नेपाल सीमा चर्चा में रहा है. रक्सौल अनुमंडल के तीन युवकों के साथ-साथ नेपाल के कुछ अपराधियों का आतंकवादियों से सांठ-गांठ के बाद घोड़ासहन में रेल ट्रैक उड़ाने के असफल प्रयास के बाद कानपुर में रेल ट्रैक उड़ाने की घटना को अंजाम दिया गया. इस खुलासे के बाद एसएसबी के जवानों के द्वारा सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गयी है. एसएसबी के जवान सीमा के मुख्य मार्ग, पनटोका, धुपवाटोला, महदेवा सहित नेपाल से भारत में प्रवेश करनेवाले सभी मार्गों पर गहन जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी.
सीमा पर बढ़ायी गयी सख्ती
रक्सौल : सीमाई इलाके में बढ़ती आतंकियों की गतिविधियों के बीच अनुमंडल के तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गयी है. नेपाल से आनेवाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को एसएसबी के जवान जांच कर रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों से आतंकवादी घटनाओं में भारत-नेपाल सीमा चर्चा में रहा है. रक्सौल अनुमंडल […]

वहीं भारत-नेपाल सीमाई क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र की एक-एक गतिविधि की जानकारी लेना सुनिश्चित करें. इसके अलावा चिह्नित अपराधी व संदिग्ध चरित्र के लोगों की सूची तैयार करें.