जिला प्रशासन ने शहर में निकाली रैली

तैयारी. एसपी व डीडीसी सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों ने की साइकिल की सवारी मोतिहारी : आगामी 21 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला को ले जिला व पुलिस प्रशासन ने कसरत तेज कर दी है.लक्ष्य के अनुसार शृंखला में जनता की भागीदारी हो, इसके लिए बुधवार को शहर के गांधी मैदान से साइकिल रैली […]

तैयारी. एसपी व डीडीसी सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों ने की साइकिल की सवारी

मोतिहारी : आगामी 21 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला को ले जिला व पुलिस प्रशासन ने कसरत तेज कर दी है.लक्ष्य के अनुसार शृंखला में जनता की भागीदारी हो, इसके लिए बुधवार को शहर के गांधी मैदान से साइकिल रैली निकाली गयी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जानपुल तक गयी और फिर वापस हुई.
एसपी जितेंद्र राणा, उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव, अपर समाहर्ता मनोज कुमार रजक,आइसीडीएस के कार्यक्रम पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार दास सहित कई विभागों के अधिकारियों ने साइकिल की सवारी की और मानव शृंखला में एेतिहासिक भीड़ जुटाने की अपील आम जनता से की.रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करायी. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी वर्षा सहाय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.इस अवसर पर बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार,सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक विवेक सिंह,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार विजयेन्द्र सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
पकड़ीदयाल. हम सभी को आगे बढ़कर इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार का नाम रोशन करना है. हम संकल्प ले की इस बुराई को जड़ मूल से ख़त्म कर दे. मौके पर एस. डी.ओ. शैलेश कुमार,ए. एस. पी. विजय कुमार, ज़िप सदस्य आशा देवी,संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार मोहम्मद अकीलुर्रह्मांन,सहित सैकड़ों शामिल रहे.
पताही : प्रखंड में 19 किलो मीटर में बुधवार को मानव शृंखला का निर्माण करा मॉक ड्रिल किया गया. जिसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों के बच्चे एवं शिक्षक शामिल हुए. मानव शृंखला निर्माण के लिये बच्चों में काफी उत्साह दिखा. जिसमें मध्य विद्यालय पताही, बेलाहीराम, महमादा, बखरी, पताही, बेतैना, कोदरिया, खोरीपाकर, पदुमकेर, कोदरिया, जिहुली, प्राथमिक विद्यालय डुमरी, लाहसनिया सहित सभी विद्यालय शामिल थे.
बैठक: पीपराकोठी: प्रखंड क्षेत्र के जीवधारा स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को मानव शृंखला के सफलता को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रितेश कुमार ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि आगामी 21 जनवरी को आयोजित मद्य निषेध के समर्थन में मानव शृंखला के सफलता के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. वही उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के लिए सुरक्षा के मद्देनजर हर प्वाईंट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
मौके पर सीओ ललित कुमार झा, बीइओ अजीत कुमार शर्मा, एमओ कमलेश कुमार किंकर, सीडीपीओ छाया कुमारी, सीआरपी मनोज ठाकुर, मुखिया रवीन्द्र सहनी, दिवाकर पांडेय, उपेन्द्र पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामाशंकर गुप्ता, अजय शंकर मिश्र, प्रेम नारायण, संजय जायसवाल, कुणाल कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी डिलर, जिविका, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शिक्षक. सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
पकड़ीदयाल : अनुमंडल के पकड़ीदयाल में बुधवार को 15 किलोमीटर में मानव शृंखला का मॉक ड्रिल किया गया.एस. डी. ओ. शैलेश कुमार एवं एएसपी विजय कुमार स्वयं मॉक ड्रिल नेतृत्व करते दिखे.मॉक ड्रिल में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र, छात्राएं ने भाग लिया. मॉक ड्रिल नारहरपकड़ी पुल से पकड़ीदयाल नेहरू चौक तक था.इसमें हरेक दो सौ मीटर पर एक शिक्षक श्रृंखला को सजाते दिखे.वहीं एक किलोमीटर पर एक सेक्टर बनाया गया था. वही सब -सेक्टर प्रति दो सौ मीटर पर उजले रंग चिन्हित किया गया है.
मौके पर अन्य लोगो के अलावे सीओ रबीश कुमार,थाना अध्यक्ष किरण कुमार,नप कार्यपालक मोहन पांडेय, सीडीपीओ डॉ रश्मि,बीइओ बिन्दा राम सहित हज़ारो शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >