विधायक डॉ शमीम ने चलाया अभियान

मोतिहारी : आगामी 21 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला को ले नरकटिया के विधायक डा.शमीम अहमद ने जन संपर्क अभियान चलाया और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित जुटाने की अपील आम जनता से की.विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बंजरिया, बनकटवा के कई गांवों का दौरा किया और कहा की नशा मुक्त समाज की […]

मोतिहारी : आगामी 21 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला को ले नरकटिया के विधायक डा.शमीम अहमद ने जन संपर्क अभियान चलाया और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित जुटाने की अपील आम जनता से की.विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बंजरिया, बनकटवा के कई गांवों का दौरा किया और कहा की नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए सबों की भागीदारी जरूरी है.क्षेत्र भ्रमण के बाद बताया कि मानव शृंखला को ले जनता जागरूक हो गयी है और अधिक से अधिक अपनी भागीदारी देने के लिए उत्साहित है. कहा कि शराबमुक्त समाज बनाने का जो सपना सरकार ने पाल रखी है वह पूरा होने जा रही है.इस शृंखला के माध्यम से सामाजिक क्रांति होने जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >