मधुबनीघाट में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरा, एक की मौत

मां घायल, पिकअप गाड़ी में लगी आग मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मधुबनीघाट में ग्याहर हजार वोल्ट के चर्चर विद्युत तार ने एक युवक की जान ले ली. मृतक अदालत जायसवाल है. विद्युत तार के सम्पर्क में आने से उसकी मां बमली देवी भी झुलस गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना […]

मां घायल, पिकअप गाड़ी में लगी आग

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मधुबनीघाट में ग्याहर हजार वोल्ट के चर्चर विद्युत तार ने एक युवक की जान ले ली. मृतक अदालत जायसवाल है. विद्युत तार के सम्पर्क में आने से उसकी मां बमली देवी भी झुलस गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना रविवार रात करीब दो बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही दारोगा मनोज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अदालत जायसवाल के दरवाजे पर उसकी पिकअप भान लगी थी. दरवाजे के उपर से होकर 11 हजार का विद्युत तार गुजरा है. आधी रात को बिजली का तार टुट कर उसके पिकअप गाड़ी पर गिर पड़ा, जिससे पिकअप में आग पकड़ लिया.
आग की लपटे देख अदालत को लगा कि किसी ने उसकी गाड़ी में आग लगा दी है.वह घर से बाहर निकल पिकअप स्टार्ट करने के लिए उसका गेट खोला तो उसमें सटा रह गया.उसके चिखने की आवाज पर उसकी मां बाहर निकल उसे बचाने की कोशिश की तो वह करंट लगने से वह भी झुलस गयी. इस घटना में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा दिखा. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >