हथियार दिखा सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के रामपुर चरगाहा में हथियार का भय दिखा एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना शनिवार शाम की है. लड़की अपने घर में अकेली थी. उसकी मां घर का राशन खरीदने बाजार गयी थी. इस दौरान गांव के ही दो युवक जबरन उसके घर में घुस गये. […]

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के रामपुर चरगाहा में हथियार का भय दिखा एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना शनिवार शाम की है. लड़की अपने घर में अकेली थी. उसकी मां घर का राशन खरीदने बाजार गयी थी. इस दौरान गांव के ही दो युवक जबरन उसके घर में घुस गये. उससे गलत संबंध बनाने का प्रयास किया. विरोध करने पर दोनों ने उसकी कनपट्टी पर पिस्टल तान दी, उसके बाद बिछावन पर पटक छेड़खानी करने लगे. दोनों उसके साथ गलत करते इससे पहले लड़की की मां बाजार से वापस आ गयी. दोनों मां-बेटी ने एक आरोपी नौसाद को पकड़ लिया.

जबकि दूसरा आरोपी मो एखलाक मारपीट कर फरार हो गया. उसने नौसाद के पकड़े जाने की खबर उसके घर वालों को जाकर दी. उसके घर वाले शेख हफिजुल्लाह,भडुक मियां सहित अन्य हरवे हथियार लेकर पहुंचे. दोनों मां-बेटी की जमकर धुनाई की, उसके बाद नौसाद को मुक्त करा साथ ले गये. उनपर आभूषण सहित करीब 45 हजार की संपत्ति लूटने का भी आरोप है. घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर उपरोक्त सभी लोगों को आरोपित किया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >