मोतिहारी : शहर के कचहरी चौक पर शनिवार को सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों पर पुलिस ने लाठियां चटकायीं. पुलिस के जवानों ने छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा. इसके कारण कचहरी चौक पर कुछ देर तक भगदड़ मची रही. जानकारी के अनुसार, कॉलेज के छात्र फायरिंग रेंज के मैदान में […]
मोतिहारी : शहर के कचहरी चौक पर शनिवार को सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों पर पुलिस ने लाठियां चटकायीं. पुलिस के जवानों ने छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा. इसके कारण कचहरी चौक पर कुछ देर तक भगदड़ मची रही. जानकारी के अनुसार, कॉलेज के छात्र फायरिंग रेंज के मैदान में क्रिकेट खेलने गये थे.
वहां पहले से मजुराहां के युवक क्रिकेट खेल रहे थे. छात्रों ने पूछा कि आपलोग कब तक खेलेंगे. इस पर लड़कों ने गाली गलौज की. विरोध करने पर छात्रों को विकेट व बैट से मार घायल कर दिया. पुलिस खबर मिलने के बाद पहुंचने में देर कर दी. इसको लेकर कॉलेज के छात्रों ने कचहरी चौक पर आगजनी कर जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ रजनीश लाल
छात्रों पर पुलिस
सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत, नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार व नाका चार के प्रभारी धीरज कुमार दलबल के साथ पहुंचे. छात्रों को समझा सड़क जाम हटवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र हमलावर लड़कों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.
जाम के कारण आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा. छात्रों ने जाम नहीं हटाया, तो पुलिस ने लाठी चटकानी शुरू कर दी. इसमें कई छात्र चोटिल हो गये.
बयान
मजुराहां के युवकों व कॉलेज के छात्रों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था. इसको लेकर कॉलेज के छात्रों ने कचहरी चौक को जाम कर दिया. छात्रों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटाया गया. छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया है.
रजनीश लाल, सदर एसडीओ
मोतिहारी में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र मारपीट के विरोध में सड़क जाम कर कर रहे थे हंगामा
मजुराहां के युवकों व कॉलेज के छात्रों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था. इसको लेकर कॉलेज के छात्रों ने कचहरी चौक को जाम कर दिया. छात्रों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटाया गया. छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया है.