युवक पर जानलेवा हमला, छिनतई

मोतिहारी : शहर के मिसकौट मुहल्ला में रवि कुमार केशरी पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर मुहल्ला के अच्छेलाल चौधरी, सुनील कुमार, सपना कुमारी, राज कुमार, रितिक कुमार व यश कुमार को आरोपित किया है. उसने पुलिस […]

मोतिहारी : शहर के मिसकौट मुहल्ला में रवि कुमार केशरी पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर मुहल्ला के अच्छेलाल चौधरी, सुनील कुमार, सपना कुमारी, राज कुमार, रितिक कुमार व यश कुमार को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान उक्त सभी आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज करने लगे.

विरोध करने पर लोहे की रॉड से सिर पर मार घायल कर दिया. पॉकेट से तीन हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >