जाम से मिल सकती है मुक्ति पहल . रोइंग क्लब पथ निर्माण के िलए राशि स्वीकृत

16 फेज में निर्माण पर खर्च होंगे 2़ 40 करोड़ झील पथ, सुलभ शौचालय से झील किनारे होगा सड़क निर्माण चिह्नित निर्माण स्थल से कब्जा हटाने को सीओ को पत्र प्रखंड कार्यालय, महिला कॉलेज व बस स्टैंड जाने में मिलेगी सुविधा मोतिहारी : शहर के गांधी चौक से बैंक रोड में लगनेवाले जाम से अब […]

16 फेज में निर्माण पर खर्च होंगे 2़ 40 करोड़

झील पथ, सुलभ शौचालय से झील किनारे होगा सड़क निर्माण
चिह्नित निर्माण स्थल से कब्जा हटाने को सीओ को पत्र
प्रखंड कार्यालय, महिला कॉलेज व बस स्टैंड जाने में मिलेगी सुविधा
मोतिहारी : शहर के गांधी चौक से बैंक रोड में लगनेवाले जाम से अब शहरवासियों को मुक्ति मिलने की उम्मीद है. इसके लिए प्रस्तावित रोईंग क्लब से गांधी चौक स्थित शौचालय तक पीसीसी सड़क निर्माण को राशि की स्वीकृति मिल गयी है. निर्माण पर 16 फेज में करीब दो करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे. उक्त सड़क का निर्माण झील किनारे होगा, जिसमें अतिक्रमण बाधक बन सकती है. ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए मोतिहारी अंचलाधिकारी को पत्र लिखा गया है. निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा.
पीसीसी सड़क निर्माण कहां से कहां तक : झील पथ सुलभ शौचालय के बगल से जिप दुकान के पीछे पीसीसी सड़क निर्माण, इसके अलावा जिप दुकान के पीछे डॉ मंजर आलम, गिरिजा बाबू, सकलदीप प्रसाद, सुनील वर्मा, कोल्डस्टोरेज के पीछे मन किनारे, मसजिद तक, दीपक जायसवाल, उदय बिहारी, दीपक अश्क, जमील अंसारी, बृजमोहन पटेल, राधेश्याम पटेल, अरविंद सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह आदि के घर के पीछे होते हुए रोईंग क्लब तक पीसीसी निर्माण को 15-15 लाख के किस्तों में राशि स्वीकृत की गयी है.
भविष्य में रोईंग क्लब से श्रीकृष्णनगर एलएनडी कॉलेज पथ को जोड़ने के लिए झील में पीपा या पिलर पर केंद्रीत पुल निर्माण की योजना पर वार्ता चल रही है, जिसपर कितनी लागत आयेगी आकलन भी किया जा रहा है.
मंगलवार को मीना बाजार में लगा जाम ़
रोईंग क्लब से शुलभ शौचालय तक पीसीसी सड़क निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति मिल गयी है. निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा. निर्माण में बाधक बननेवाले अवैध कब्जा को हटाने के लिए सीओ को पत्र लिखा गया है.
– अनिरंजन सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण
निर्माण से होंगे फायदे जाम से मिलेगी मुक्ति
झील पथ शुलभ शौचालय से रोईंग क्लब तक पीसीसी सड़क निर्माण से छावनी चौक-बैंक रोड में जाम से मुक्ति मिलेगी. क्योंकि झील पथ से सदर प्रखंड, महिला कॉलेज और छतौनी जानेवाले लोग उक्त पथ से सीधे रोईंग क्लब निकल कर प्रखंड व छतौनी बस स्टैंड पहुंच जायेंगे. ऐसे में गांधी चौक टर्निंग पर भी जाम से मुक्ति मिलेगी.
शहर में चोरी रोकने के लिए पैदल गश्ती दल गठित : मोतिहारी ़ नशाबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए 21 जवनरी को सदर अनुमंडल क्षेत्र के 61 किलोमीटर में मानव श्रृंखला बनेगा. इसके लिए थानाध्यक्षों को संबंधित पदाधिकारियों से सम्पर्क कर मानव श्रृंखला के सफल आयोजन की तैयारी करने का निर्देश मंगलवार को सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने दिया. डीएसपी कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सदर एसडीओ रजनीशलाल भी मौजूद थे.
दोनों अधिकारियों ने बताया कि मानव श्रृंखला के लिए सेक्टर बनाया गया है. सभी की जिम्मेवारी तय कर दी गयी है. वहीं नगर व रघुनाथपुर इलाका में चोरी की घटना रोकने को लेकर पैदल गश्ती दल का गठन किया गया है. साथ ही लूट व छीनतई रोकने के लिए विशेष टीम बनायी गयी है. डीएसपी ने बताया कि थानाध्यक्षों को अपराध की रोकथाम के अलावे लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, फरार अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी सहित अन्य निर्देश दिया गया है.
बैठक में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, मुफस्सिल इंस्पेक्टर सतीशचंद्र माधव, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद, पीपराकोठी के अभिषेक रंजन आिद थे़
कोटवा के भवनाथ कुमार, तुरकौलिया के धर्मेंद्र कुमार, बंजरिया के रविशंकर सिंह सहित सुगौली व रघुनाथपुर ओपी प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >