बंजरिया ने चिरैया को 70 रनों से हराया

मोतिहारी : सदर प्रखंड के बसतपुर पोखरा ग्राउंड पर खेले गये टी -20 क्रिकेट के उद्घाटन मैच में मंगलवार को सिंघिया बंजरिया ने सेनवरिया चिरैया को 70 रनों से हराया दिया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में सिंघिया टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गयी. सर्वाधिक 42 रन अभय ने बनाये. जबाब […]

मोतिहारी : सदर प्रखंड के बसतपुर पोखरा ग्राउंड पर खेले गये टी -20 क्रिकेट के उद्घाटन मैच में मंगलवार को सिंघिया बंजरिया ने सेनवरिया चिरैया को 70 रनों से हराया दिया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में सिंघिया टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गयी. सर्वाधिक 42 रन अभय ने बनाये.

जबाब में सेनवरिया की टीम 15 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गयी. सर्वाधिक 15 रन चंद्रशेखर ने बनाये. सिंघिया के गुलशन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिया जसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच का उद्घाटन समाज सेवी विचारी राय ने किया. मौके पर मुखिया पति राजेश साह, जिप सदस्य विनय, पंसस दीपनारायण, खुर्शीद आलम, सोनू यादव, रामअयोध्या सिंह, उमेश यादव, दारोगा मनोज कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >