एंबुलेंस चालक पर हमला

मोतिहारी : नगर थाना चौक के पास शनिवार को हड़ताली चालकों ने 102 नंबर के एम्बुलेंस को घेर चालक धीरज कुमार व इएमटी विकाश कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया. हड़ताली चालक लाठी-डंडा से लैस थे. बीच सड़क पर मारपीट व उपद्रव के कारण जाम लग गयी. उनके द्वारा एम्बुलेंस की चाबी छीनने का […]

मोतिहारी : नगर थाना चौक के पास शनिवार को हड़ताली चालकों ने 102 नंबर के एम्बुलेंस को घेर चालक धीरज कुमार व इएमटी विकाश कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया. हड़ताली चालक लाठी-डंडा से लैस थे. बीच सड़क पर मारपीट व उपद्रव के कारण जाम लग गयी. उनके द्वारा एम्बुलेंस की चाबी छीनने का भी प्रयास किया गया.

किसी तरह चालक व इएमटी ने भाग कर अपनी जान बचायी. चालक धीरज कुमार ने बताया कि पकड़ीदयाल के बड़का गांव से मरीज को पहंुचा वापस लौट रहा था. इस दौरान नगर थाना चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास हड़ताली एम्बुलेंस चालकों ने घेर लिया, उसके बाद एम्बुलेंस से बाहर खींच लाठी डंडा से मारने लगे. चालक व इएमटी ने सदर अस्पताल पहंुच डीपीएम अमित चंचल को घटना से अवगत कराया. डीपीएम ने उनको थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा. हालांकि चालक व इएमटी का कहना है कि बार-बार एम्बुलेंस पर ड्यूटी करने वाले चालक और इएमटी पर हमला हो रहा है,

लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोई एक्शन नहीं ले रहे. इससे पहले भी मरीज को पटना लेकर गये 102 नंबर एम्बुलेंस चालक शशिभूषण सिंह व इएमटी विजय सिंह के साथ हड़ताली चालकों ने मारपीट की थी. एम्बुलेंस की चाबी छीन ली, तब से वह एम्बुलेंस सदर अस्पताल में खड़ा है. उस समय भी अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया. अधिकारियों की चुप्पी के कारण हड़ताली चालकों का मनोबल बढता जा रहा है. ड्यूटी कर रहे चालको का कहना है कि अगर यही रवैया रहा तो हमलोग भी ड्यूटी नहीं करेंगे. बताते चले कि अपनी मांगों को लेकर 102 नंबर एम्बुलेंस के चालक कुछ माह से हड़ताल पर हैं.

हड़ताल कर रहे चालकों पर आराेप
मारपीट के कारण सड़क जाम, नहीं पहंुची पुलिस
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नहीं की कार्रवाई
चालकों ने कहा, यही रवैया रहा, तो नहीं करेंगे ड्यूटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >