जालसाजी कर संपत्ति हड़पने की साजिश

मोतिहारी : शहर के अमलापट्टी निवासी अमिताभ चक्रवर्ती ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में राजा आलम को आरोपित करते हुए शहर छोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि राजा आलम, लालू मियां, साबर मियां, अनिल कुमार आदि घर में […]

मोतिहारी : शहर के अमलापट्टी निवासी अमिताभ चक्रवर्ती ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में राजा आलम को आरोपित करते हुए शहर छोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि राजा आलम, लालू मियां, साबर मियां, अनिल कुमार आदि घर में बंधक बना हथियार के बल स्टांप कागज पर हस्ताक्षर व निशान बना बिना नंबर के बैगन आर वाहन हथिया लिया है.

बताया है कि बंजरिया रतनपुर में करीब एक बीघा जमीन, स्टेशन रोड में दो मंजिला मकान, अमला पट्टी का मकान सांठ-गांठ कर हड़पने की साजिश कर रहे हैं. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
शहर के अमलापट्टी मुहल्ले का मामला
शहर छोड़ने की धमकी
नगर थाने में प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >