आपूर्ति के लिए 21 दिसंबर को होगा टेंडर
तैयारियों में जुटा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
मोतिहारी : शहर के छतौनी में संचालित अल्पसंख्यक छात्रावास का शीघ्र कायाकल्प होगा.इसकी बेहतरी के लिए विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गयी है और उपयोगी सामान की खरीदारी के लिए 13 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. इसको ले टेंडर की प्रकिया शुरू कर दी गयी है और 21 दिसम्बर को टेंडर डालने का आखिरी समय निर्धारित किया गया है.जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शशिभुषण तिवारी ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में सभी प्रकियाएं पूरी की जा रही है.छात्रावास में रहने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो,इस बाबत कार्रवाई की जा रही है.
इनकी होगी खरीदारी : चौकी-86, स्टील का अलमीरा-86, टेबल-86, कार्यालय के लिए अलमीरा-1, प्लास्टिक की कुर्सी-98, चेम्बर के लिए टेबल-कुर्सी-1, आरओ-1, ब्लू स्टार कुलिंग सिस्टम-3, बडा डेग-4, खाने का प्लेट-100, कटौरा-200, ग्लास-100 व जग-6 ़
