रक्सौल : नोटबंदी के बाद आज तक शहर के कोई एटीएम सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है. गुरुवार की शाम 4:00 बजे शहर के आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम मशीन को छोड़कर एक भी एटीएम मशीन से लोगों को रुपया नहीं मिल रहा था. एसबीआइ शाखा के अंदर लगी एटीएम गुरुवार को खराब पायी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रक्सौल : नोटबंदी के बाद आज तक शहर के कोई एटीएम सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है. गुरुवार की शाम 4:00 बजे शहर के आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम मशीन को छोड़कर एक भी एटीएम मशीन से लोगों को रुपया नहीं मिल रहा था. एसबीआइ शाखा के अंदर लगी एटीएम गुरुवार को खराब पायी गयी.
हद तो यह है कि सेन्ट्रल बैंक की एटीएम नेपाली लोगों को उम्मीद से अधिक फायदा पहुंचाया है. सरकार ने घोषणा की थी कि एटीएम से एक बार में 2000 हजार रुपया ही निकल पायेगा, लेकिन सेन्ट्रल बैंक की एटीएम से इंडियन एटीएम कार्ड से दो हजार रुपया ही निकल रहा है, जबकि नेपाली एटीएम कार्ड से एक बार में 14 हजार रुपये की निकासी हो रही है. शाखा प्रबंधक जीवच्छ झा ने बताया कि इसके लिए जोनल कार्यालय को मेल किया गया है.
मौखिक शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. इससे शाखा को परेशानी है और अपने ग्राहकों को लाभ भी नहीं है. एक दिन में 42-42 लाख रुपया निकल रहा है और एटीएम अधिक समय तक बंद रह रही है. शहर में लगभग एक दर्जन से अधिक एटीएम लगी है लेकिन शायद ही किसी बैंक की एटीएम सही से काम कर रही है. कई बैंकों की एटीएम तो एक महीने से काम भी नहीं कर रही है.
इंडियन एटीएम से दो हजार तो नेपाली एटीएम से 14 हजार की निकासी
सेन्ट्रल बैंक के एटीएम से नेपालियों की बल्ले-बल्ले
आइसीआइसीआइ के एटीएम को छोड़ सभी बैंकों की एटीएम थे बंद