मोतिहारी : रोजगार एवं समय के आकलन के लिए पंचायतों में वार्डवार बेसलाइन सर्वे किया जा रहा है.मुख्यमंत्री ग्राम पेयजल निश्चय योजना व ग्राम नली योजना को पंचायतों में उतारने की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है.दोनों योजनाओं के लिए 20 प्रतिशत एेसी पंचायतों का चयन किया जाएगा जिसमें अनुसूचित जाति की सर्वाधिक आबादी है.जिले में 405 पंचायत हैं जिसका 20 प्रतिशत 81 होगा. यही चयन की प्रकिया है. जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि
विभागीय आदेश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.पंचायतों में मुख्यमंत्री निश्चय योजना के नाम से खाता खोलने का आदेश दिया गया है.वार्ड सभा वार्डों में हो रही है सभी योजनाओं का चयन होगा और उसे ग्राम सभा में रखा जाएगा जहां उसका अनुमोदन होगा.प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण कोषांग बनाया गया है जहां स्वीकृति के बाद पंचायत को भेजा जाएगा. 14वें वित्त आयोग की 60 प्रतिशत राशि निश्चय योजना में खर्च की जाएगी. 40 प्रतिशत राशि 14 वें वित्त आयोग के खाता में रहेगा.
