मोतिहारी : भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों
का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में कोटवा थाना
के कररिया पांडेय टोला निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस कैंप में
आवेदन देते हुए तीन लोगों को अभियुक्त बनाया है. दिये आवेदन में जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह अपने दरवाजे पर बैठा था. इसी बीच हथियार से लैस हो कर विनोद सिंह, ब्यूटी कुमारी, एवं राहुल सिंह आये और गाली ग्लौज करते हुए मारने पीटने लगे. इस दौरान बचाने आयी मेरी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया. घायलों का इलाज चल रहा है. इधर पुलिस केंद्र प्रभारी भरत राय ने बताया कि मामले को दर्ज कर संबंधित थाना को भेजा जायेगा.
