अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है कुहासा

मोतिहारी : पिछले तीन-चार दिनों से जारी शीतलहर आगे भी जारी रह सकती है. आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. इस अवधि में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मंगलवार को सुबह में कुहासा के बाद दोपहर में धूप खिली. मौसम विज्ञान विभाग पूसा के अनुसार […]

मोतिहारी : पिछले तीन-चार दिनों से जारी शीतलहर आगे भी जारी रह सकती है. आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. इस अवधि में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मंगलवार को सुबह में कुहासा के बाद दोपहर में धूप खिली. मौसम विज्ञान विभाग पूसा के अनुसार तीन से पांच किमी/घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. शाम में फिर घने कोहरे छायेंगे. अगले तीन दिनों तक सुबह-शाम घने कुहासे छाये रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा

किसानों के िलए उचित सलाह
गेहूं बुआई के लिए समय अनुकूल है. किसान दस दिसंबर तक सिंचित व सामान्य समय वाले गेहूं की बुआई कर लें. जो किसान धान की कटाई के बाद आलू की बुआयी करना चाहते हैं तो वे शीघ्र आलू की बुुआई करें, उसमें कुपरी चंद्रमुखी, कुपरी अशोका, कुपरी पुखराज आदि उत्तम किस्म है. पिछले माह आलू बुआई करनेवाले 12-15 सेमी के पौधे हो जाने पर आलू की निकौनी कर मिट्टी चढ़ाने का काम करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >