सीडीपीओ समेत दो दर्जन सेविकाओं पर होगा केस

जांच. चार एलएस भी कार्रवाई की जद में मामला आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में मनमानी व टीएचआर वितरण में गड़बड़ी का सदर प्रखंड के 25 केंद्रों की हुई थी जांच डीएम के आदेश पर हो रही कार्रवाई मोतिहारी : सदर प्रखंड के सीडीपीओ संगीता कुमारी सहित दो दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं पर प्राथमिकी दर्ज […]

जांच. चार एलएस भी कार्रवाई की जद में

मामला आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में मनमानी व टीएचआर वितरण में गड़बड़ी का
सदर प्रखंड के 25 केंद्रों की हुई थी जांच
डीएम के आदेश पर हो रही कार्रवाई
मोतिहारी : सदर प्रखंड के सीडीपीओ संगीता कुमारी सहित दो दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने दिया है.इन पर विभागीय आदेशों की धज्जियां उड़ाने, टीएचआर वितरण में गड़बड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप हैं जो जांच के बाद प्रमाणित हो गया है.
जानकारी देते हुए विभाग के अाधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीते दिनों उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा केंद्रों का निरीक्षण किया था जहां कई तरह की गड़बड़ियां मिली थी. इस मामले को डीडीसी ने गंभीरता से लिया था और डीएम अनुपम कुमार को प्रतिवेदन दिया था. बताया गया है कि महिला पर्यवेक्षिकाओं की भी कार्यशैली बेहतर नहीं रही और वे अपने कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाह मिली. इधर डीएम के इस फरमान के बाद आइसीडीएस कार्यालय से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ गयी है.
कहते हैं डीएम : डीएम अनुपम कुमार ने बताया कि केंद्रों के संचालन में जिम्मेवार सभी अधिकारियों व सेविकाओं पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस बाबत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
सात एलएस का बंद है वेतन: मोतिहारी ग्रामीण के पूर्व से सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं का वेतन डीडीसी के आदेश पर बंद कर दिया गया है.
बताया गया है कि डीडीसी के टीएचआर वितरण के दिन निरीक्षण में सातों पर्यवेक्षिकाएं बिना सूचना के अनुपस्थित पायी गयी थीं. स्पष्टीकरण पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला था. इसे डीडीसी ने गंभीरता से लिया और उनका वेतन बंद करने का आदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >