जिला स्कूल के प्राचार्य के वेतन पर रोक

डीडीसी ने किया जिला स्कूल व मंगल सेमिनरी का निरीक्षण मोतिहारी : जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दावा खोखला साबित हो रहा है. सबसे खराब स्थिति उच्च विद्यालयों की है. इसका ताजा नमूना मंगलवार को उपविकास आयुक्त के निरीक्षण के दौरान मिला. डीडीसी सुनील कुमार यादव ने जिला स्कूल व मंगल सेमिनरी विद्यालय पहुंचे, जहां […]

डीडीसी ने किया जिला स्कूल व मंगल सेमिनरी का निरीक्षण

मोतिहारी : जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दावा खोखला साबित हो रहा है. सबसे खराब स्थिति उच्च विद्यालयों की है. इसका ताजा नमूना मंगलवार को उपविकास आयुक्त के निरीक्षण के दौरान मिला. डीडीसी सुनील कुमार यादव ने जिला स्कूल व मंगल सेमिनरी विद्यालय पहुंचे, जहां एचएम व शिक्षक तो उपस्थित थे पर छात्रों की उपस्थिति कुछ कम थी. डीडीसी ने एचएम को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके बाद एक बजे के लगभग जिला स्कूल पहुंचे, जहां प्राचार्य तो उपस्थित थे पर छात्रों की छुट्टी कर दी गयी थी. इस बाबत डीडीसी ने बताया कि डीइओ को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया है.
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी वर्षा सहाय ने जिला स्कूल के प्राचार्य का वेतन अगले आदेश तक बंद करते हुए स्पष्टीकरण पूछा है. प्राचार्य से पूछे गये स्पष्टीकरण में डीइओ ने कहा है कि बिना किसी विभागीय सूचना के विद्यालय का शैक्षणिक कार्य बाधित कर बच्चों की छुट्टी दिया गया था जो विभागीय नियमों के प्रतिकूल होने के साथ-साथ स्वेच्छाचारिता एवं कर्त्तव्यहीनता का परिचायक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >